August 30, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2026। एक 16 वर्षीय युवती के अपहरण कर ले जाने के आरोप में एक नामजद युवक के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
युवती के परेशान माता पिता ने थाने पहुंच कर एक युवक के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी शुक्रवार दोपहर 12 बजे पान की दुकान पर सुपारी लेने जाने का कह कर निकली। उसे आडसर बास निवासी एक युवक अपहरण कर ले गया। परिजनों ने युवती के साथ गलत हरकत किए जाने की आशंका जताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।