June 6, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2026। महिला व बाल विकास विभाग ने जिलेभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के लिए कुल 84 पदों पर भर्ती निकाली है। श्रीडूंगरगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 4 व सहायिका के लिए 7 पदों पर भर्ती निकाली गई है। श्रीडूंगरगढ़ में भर्ती के लिए icds.dungargarh@rajasthan.gov.in आवेदन किया जा सकता है। दोनों ही पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण होना है। वहीं महिला का जिस आंगनबाड़ी केंद्र के लिए चयन होना है उसके राजस्व ग्राम व शहरी क्षेत्र में संबंधित वार्ड की स्थानीय निवासी होनी चाहिए।