






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2026। तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेन्टर अस्पताल में कल रविवार सुबह 9 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक नि: शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया जाएगा। शिविर में पथरी मूत्र एवं गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक चौधरी, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सेठिया, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. बसन्त सुथार, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंघल अपनी सेवाएं देंगे। अस्पताल प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि यह निशुल्क शिविर दिवंगत संतोष देवी सिंघी की स्मृति में मूलचंद सिंघी श्रीडूंगरगढ़ कोलकाता के द्वारा आर्थिक सहयोग से आयोजित किया जाएगा। शिविर में मूत्र रोगों, पथरी रोग, हड्डी रोग, दंत रोग सहित फिजियोथेरेपी से बिना दवाइयों के दर्द का ईलाज किया जाएगा। गांधी ने क्षेत्रवासियों से नि:शुल्क परामर्श शिविर का लाभ लेने का आग्रह करते हुए मरीजों को शिविर की जानकारी देने व उन्हें शिविर का लाभ लेने की प्रेरणा देने की अपील की है।




