June 7, 2026
WhatsApp Image 2026-06-07 at 12.05.48

1- सुरजनसर में सड़क का लेवल नीचे रखकर निर्माण की शिकायत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जोरावरपुरा फांटा से गारबदेसर के लिए बन रही सड़क गांव सुरजनसर में लगातार विवादों में है। पूर्व में भी इस सड़क की चौड़ाई के लिए विवाद हुआ वहीं अब गांव के आबादी इलाके में सड़क का लेवल नीचे रख देने की शिकायत संपर्क पोर्टल पर दर्ज की गई है। गांव के प्रह्लाद डूडी ने शिकायत करते हुए बताया कि सड़क का लेवल नीचे रखने से यहां मामूली बरसात में भी जल भराव रहेगा और इससे घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी होगी।


2- तोलियासर में क्षेत्र की खुशहाली के लिए किया हवन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर में शिव मंदिर प्रांगण में भानु सप्तमी के अवसर पर शनिवार सुबह विश्व कल्याण व क्षेत्र की समृद्धि के लिए हवन पूजन संपन्न किया गया। मुख्य यजमान राजाराम पुराहित परिवार ने हवन में आहुतियां दी। पंडितों ने विधि विधान से हवन संपन्न करवाया। हेमसिंह, राकेश राजपुरोहित सहित अनेक श्रद्धालु पूर्णाहुति में शामिल हुए। सभी ने विश्व शांति व समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।