






उदरासर अस्पताल में दानदाता ने किया ठंडे पानी का प्रबंध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में दिवंगत ज्यानीदेवी पत्नी भंवरलाल तावणियां की स्मृति में परिवार द्वारा ठंडे पानी का प्रबंध करवाया गया है। परिवार ने ठंडे पानी के लिए फ्रीजर लगवाया है। इससे अस्पताल स्टाफ व यहां आने वाले मरीजों, उनके परिजनों को गर्मी में ठंडा पानी मिल सकेगा। अस्पताल स्टाफ ने दानदाता तावणियां परिवार का आभार जताया। इस मौके पर हेतराम तावणियां, कानाराम तावनियां, बीरबल तावनियां, रामलाल तावनियां,सुखराम गोदारा, तेजाराम तावनियां, पवन कुमार तावनियां, कमल कुमार तावनियां, मांगीलाल पंचारिया, महेंद्र जाखड़, मुन्नीराम मेघवाल आदि मौजूद रहें। सभी ने दानदाता परिवार के कार्य की सराहना करते हुए आभार जताया।

गायत्री परिवार की आम बैठक में तहसील स्तरीय समन्वय समिति का किया पुनर्गठन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय गायत्री परिवार के तत्वावधान में रविवार को सत्यनारायण प्रजापत के घर एक आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान जॉन, शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में तहसील स्तरीय समन्वय समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा उन्मूलन तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रम संचालित करने के लिए सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गईं। कार्यक्रम में सत्यनारायण प्रजापत, भेरूंदान स्वामी, ओमप्रकाश एडवोकेट, सोहनलाल नाई, राजेंद्र प्रसाद सोनी, रामचंद्र छापोला, भागीरथ प्रजापत, सुरेश कुमार भार्गव (बिग्गा) एवं तेजकरण प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित है। बैठक में मोहिनी देवी प्रजापत, कल्पना प्रजापत, चंदा देवी, कविता प्रजापत, गायत्री प्रजापत एवं राधिका शर्मा भी शामिल हुई। बैठक में बीकानेर से करणीदान चौधरी, पवन कुमार ओझा, मुकेश व्यास एवं रामदास जगजीत शामिल हुए व मार्गर्शन किया। समिति के वरिष्ठ सदस्य और एडवोकेट ओमप्रकाश ने बैठक संपन्न करवाई व सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।






