June 8, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2026। उपजिला अस्पताल में कोडामल गोपाल राठी द्वारा ट्रोमा सेंटर का सामान रखने के लिए एक कक्ष का निर्माण करवाया है। सोमवार सुबह कक्ष का उद्घाटन करते हुए डॉ ओपी स्वामी ने दानदाता राठी परिवार का आभार जताया। स्वामी ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं के काम आने वाले सामान को रखने के लिए सुरक्षित स्थान की अत्यन्त आवश्यकता थी, जिसे इस कक्ष के रूप में दानदाता ने पूरा किया। स्वामी ने कहा कि अस्पताल में दिया गया छोटा सा सहयोग भी यहां आने मरीजों के लिए सहयोगी साबित होता है। उन्होंने इस कार्य के प्रेरक रहें चांदरतन राठी का भी आभार जताया। इस मौके पर डॉ एसके बिहानी, भवानीशंकर राठी, मदन राठी, नर्सिंग ऑफिसर परमवीर चौधरी सहित स्टाफ कार्यक्रम में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि राठी परिवार द्वारा पूर्व में भी अस्पताल में मेडिकल सहायक उपकरण देकर सहयोग किया गया था।