June 9, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2026। सतगुरुस्वामी टेउराम जी के जन्मोत्सव के रूप में सिंधी समाज द्वारा चालीस दिनों का चालिहा महोत्सव आज 9 जून से शुरू हुआ है और आगामी 19 जुलाई तक चलेगा। सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी रवि रिझवानी ने बताया कि सतगुरु टेउरामजी का यह 140वां चालिहा महोत्सव है और इस मौके पर झूलेलाल मंदिर में विभिन्न आयोजन किये गए। इस मौके पर प्रतिदिन सुबह 6.30 से 8 बजे तक ओर शायम 6 बजे से 7.30 बजे तक सत्संग होगा। सत्संग में रोज गुरु प्रार्थनाष्टक, चालीसा पाठ, सोलह शिक्षाएं, श्रीप्रेम प्रकाश ग्रंथ का पाठ, कष्टहरण अष्टक, सतनाम साक्षी महामंत्र जाप, भजन, धूनी आदि किये जायेंगे व उसके बार आरती व भोग-प्रसाद होगा।

घरों में भी मनाया जा रहा महोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सतगुरु टेउरामजी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला चालिहा महोत्सव सिंधी समाज के अनेकों घरों में भी मनाया जा रहा है। इसके लिए घरों में भी प्रतिदिन चालीसा पाठ, महामंत्र जाप, व्रत, भोग, अखंड ज्योत आदि रखे जाएंगे व 40 दिनों में घरों में किसी प्रकार का दुर्व्यसन आदि पूरी तरह से बंद रहेंगे।