June 11, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2026। कस्बे के कालूबास में एक बंद पड़े मकान के ताले तोड़ चोरी होने की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर में रखे 8 चांदी के सिक्के, एक छोटी चांदी की पूजा की थाली, पीतल के बर्तन, एक देचकी, एक पारात, 5 थाली, एक टोकना, लगभग दस कटोरी व छोटे मोटे चम्मच, एक गैस सिलेण्डर, एक इनवर्टर चोरी कर ले गए।
अशोक झाबक ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को शिकायत देते हुए पुलिस को बताया कि कालूबास में चेतनजी माली के कुएं के पास स्थित लूणकरण पुत्र भूरसिंह भादानी के घर के ताले तोड़े होने की जानकारी 8 जून को मिली। पुलिस को सूचना देने पर एसआई राजेंद्र ने टीम के साथ मौका मुआयना किया। झाबक मकान की देखरेख कर रहें थे व एक पानी पूरी वाले रामकिशोर को किराए दे रखा था। रामकिशोर करीब 20 दिन पहले यूपी स्थित अपने घर चला गया था और मकान के ताला लगा था। तभी पीछे से ये वारदात हुई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।