June 11, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जून 2026। ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत शुक्रवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के पहले दिन बीकानेर उपखण्ड के कालासर और लाखूसर, लूणकरणसर के नाथवाणा और राजपुरा हुडान, श्रीडूंगरगढ़ के पूनरासर एवं समन्दसर, कोलायत-हदां के गजनेर और चानी, बज्जू के बज्जू खालसा, पूगल के बराला, छत्तरगढ़ के 3 आरजेडी संसारदेसर, खाजूवाला के माधोडिग्गी, नोखा-जसरासर के नोखा गांव और स्वरूपसर में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इसी प्रकार 15 जून को बीकानेर के डांडूसर और रामसर, लूणकरणसर के कांकड़वाला और भीखनेरा, श्रीडूंगरगढ़ के बाना और पुंदलसर, कोलायत-हदां के खारी चारनाण और गंगापुरा, बज्जू के राववाला, पूगल के करणीसर भाटियान, छत्तरगढ़ के 1 केएम और सामरदा तथा नोखा-जसरासर के सिंजगुरु और किसनासर में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

एसडीएम को बनाया शिविर प्रभारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 12 जून से आयोजित होने वाले ग्रामीण सेवा शिविरों के लिए जिला स्तरीय नोडल, तकनीकी नोडल, उपखण्ड वार शिविर प्रभारी अधिकारी और सहायक शिविर प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसके अनुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू जिला स्तरीय नोडल अधिकारी होंगें। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के उप निदेशक श्री गौरव भाटिया तकनीकी नोडल अधिकारी होंगे। वहीं पंचायत समिति क्षेत्र बीकानेर के लिए बीकानेर उपखण्ड अधिकारी और तहसीलदार, नोखा और पांचू के लिए सहायक कलक्टर बीकानेर श्री रवि कुमार और तहसीलदार नोखा व जसरासर को प्रभारी और सहायक शिविर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार संबंधित क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी अथवा सहायक कलक्टर को शिविर प्रभारी अधिकारी तथा तहसीलदार को सहायक शिविर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।