August 30, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2026। मोमासर के हनुमानजी मंदिर में शनिवार को मूर्ति स्थापना का 27वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह सवा नौ बजे विशेष ज्योत आरती का आयोजन किया गया। आरती के बाद मंदिर प्रांगण में मुकेश भोजक बिग्गा, अशोक पुजारी तोलियासर व पुखराज रंगा ने संगीतमय सुंदरकांड संपन्न करवाया। उसके पश्चात भजन कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और सभी ने जमकर जयकारे लगाए।
1999 में संचेती परिवार द्वारा स्थापित हनुमानजी मूर्ति के वार्षिकोत्सव पर परिवार के तनसुख लाल संचेती, पन्नालाल संचेती, प्रशासक सरिता संचेती, उपप्रशासक जुगराज संचेती, राकेश संचेती सहित श्रवण कुमार, कपूरचंद पटावरी, महेंद्र कुमार, पुखराज, नरेंद्र कुमार, दिव्या, ओमप्रकाश इंदोरिया, पंडित भोजराज शर्मा, पुजारी सांवरमल शर्मा शामिल हुए। सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्तिरस का आनंद लिया।