August 30, 2026
IMG-20260624-WA0014

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2026। देर रात स्टेट हाइवे पर सड़क हादसा हुआ जिसमें एक कार और ट्रक आमने सामने टकरा गए। गांव आडसर के निकट रात करीब 10.30 बजे एक स्कॉर्पियो गाड़ी सरदारशहर की ओर जा रही थी और ट्रक श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहा था। गनीमत रही हादसे में गाड़ी सवार सभी सुरक्षित रहें। ड्यूटी ऑफिसर एएसआई देवाराम ने बताया कि हादसे में कोई घायल व चोटिल नहीं हुआ, वहीं स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गयी।