August 30, 2026
001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2024। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में एक युवक को गिरफ्तार किया। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने बताया कि आरोपी से कुल 7.03 ग्राम एमडी नशा, एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। गिरफ्तार किए गए युवक 27 वर्षीय प्रवीण पुत्र रामगर गिरी गोस्वामी निवासी लखासर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ देर रात मामला दर्ज किया गया व शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले की जांच थानाधिकारी शेरुणा संध्या विश्नोई को दी गयी है। मामले की पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।