August 30, 2026
IMG-20260703-WA0102

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2026। देर रात पार्टी से घर लौट रहें एक व्यक्ति की स्कॉर्पियो को घेर कर रोकने और कैम्पर की टक्कर से स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त करने और चालक के साथ मारपीट करने का मामला शेरुणा थाने में दर्ज हुआ है।
क्षेत्र के गांव लिखमीसर उत्तरादा निवासी बाबूलाल जाट ने पुलिस को बताया कि गुरूवार रात को करीब 11 बजे वह एक रिटायरमेंट पार्टी से घर लौट रहा था। तभी इसी गांव के रामनिवास, बीरबलराम, रामचंद्र, शंकरलाल, हुकमाराम ने रास्ता रोककर उसकी स्कॉर्पियो रुकवाई। आरोपियों ने अपनी कैम्पर गाड़ी से स्कॉर्पियो को टक्कर मारके क्षतिग्रस्त कर दी व उसके साथ मारपीट करते हुए उसे चोटें पहुंचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गोकुलचंद को दी है।