May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2021। खेतों में सरसों इठला के खड़ी है और चना गुलाबी फूलों के साथ मुस्कुरा उठा है। 2 दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड से कृषि प्रधान हमारे क्षेत्र में खेत गुलजार हो गए है। कड़ाके की ठंड के बीच नागरिक अपने परिचितों के खेत देख आने और फ़ोटो खींचने को लालायित हो उठे है। मंगलवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली और शाम 6 बजे बाद पुनः कोहरा छा गया। आज सुबह आंखे खुलने के साथ ही फिर कोहरे के आगोश में है पूरा श्रीडूंगरगढ़ अंचल। घरों में खानपान बदल गया है व एक बार फिर काढ़ा उबलने लगा है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार बीकानेर में आगे 4 दिन और कड़ाके की ठंड पड़ेगी और बारिश की संभावना भी बनी हुई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में पड़ रही कड़ाके की ठंड में खिली सरसों। (फोटो-राजू नाथ)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में छाए कोहरे में मुस्कुरा उठा है चना। (फोटो- शिवलाल नैण)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा भारी कोहरे के आगोश में। (फोटो- गौरीशंकर तावनियां)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागरिकों अपने परिचितों के खेतों में फ़ोटो खींचने जा रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिन के साथ रात भी कोहरे में बीती है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कड़कड़ाती ठंड में चने में खिले फूल, किसानों ने बताया की ऐसे ही ठंड रही तो एक पखवाड़े से पहले हरे चने आने लगेंगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस कोहरे के कारण गेंहू में बालियां भी शीघ्र प्रारंभ हो जाएगी।