August 30, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2026। शुक्रवार सुबह जरूरी रखरखाव के कार्य के चलते क्षेत्र के एक 132केवी से निकलने वाले 4 फीडरों की आपूर्ति बाधित रहेगी।
पढें खबर विस्तार से:- विभागीय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 132केवी कितासर जीएसएस पर कल सुबह जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते इससे निकलने वाले 33 केवी फीडर कितासर, धीरदेसर, अमृतवासी, बिग्गाजी फीडर की बिजली आपूर्ति कल सुबह 6 से 9 बंद रहेगी। ये सूचना सभी पाठकगण इन गांवो के ग्रामीणों व किसानों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे सभी कटौती से होने वाली परेशानियों से बच सकें।