May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ की 53 ग्राम पंचायत भवनों पर आज तालाबंदी कर दी गई है और कामकाज ठप्प कर दिया गया है। कर्मचारी गण पंचायत भवनो के बाहर खड़ें है और ये विरोध ग्राम पंचायतों के ब्याज रहित पीडी खाते खोले जाने को लेकर राजस्थान सरपंच संघ के आव्हान पर सरपंचों द्वारा किया गया है। ये तालाबंदी आज पूरे दिन रहेगी और संघ ने सरकार पर पंचायती राज को कमजोर करने का प्रयास के आरोप लगाते हुए डीडीओ खातों का पूरजोर विरोध किया गया है। ग्रामीण जो पंचायत भवन में किसी कार्यवश आ रहें वे निराश ही लौट रहें है। सरपंचो ने पूर्व में घोषित अपने कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को तालाबंदी कर दी है व 30 जनवरी को राज्य की राजधानी जयपुर पहुंच कर विरोध की आगामी रणनीति तय करने की बात कही है। सरपंचो का कहना है कि ये उनके संवैधानिक वित्तीय अधिकारों में कटौती है जिस पर तुरंत राज्य सरकार रोक लगाएं। सरपंचों ने इसे राज्य सरकार द्वारा पंचायतीराज के अधिकारों पर आघात बताते हुए विरोध तेज कर दिया है। बता देवें की राज्य वित्त आयोग की प्रथम किस्त की राशि जिलापरिषदों को जारी कर दी गई है और पंचायती राज की प्रथम किस्त का एक रूपया भी अभी तक नहीं दी गई है। सरपंचो ने इस बाबत जिलाकलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपे व संघ के बेनर तले प्रदर्शन भी किया परन्तु कोई सुनवाई नहीं होने पर आज प्रति ग्राम पंचायत पर ताले जड़ दिए गए है। सरपंचों ने डीडीओ कोड जारी नहीं करवाने को ऐलान करते हुए विरोध लगातार जारी रखने की बात कही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभिन्न ग्राम पंचायतों में ताला जड़ते सरपंच, बाहर खड़े है कर्मचारी।