






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के स्वास्थ्य कॉलम में आज हमारे शहर के लोगों से सीधे जुड़ी बड़ी खबर। श्रीडूंगरगढ़ में उम्मीद की किरण आ गई है व आज से 2 दिन में 200 जनों को टीका लगाया जाएगा। कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. एस.के. बिहाणी ने बताया कि प्रथम चरण में चिकित्साकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य मित्रों को टीका लगाया जाएगा जिसकी सभी तैयारियां कर ली गई है। बिहाणी ने बताया कि आज सुुुबह 10 बजे श्रीडूंगरगढ़ में प्रथम टीका ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य को लगाया जाएगा। पूर्व से ब्लॉक स्तरीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कोरोना का केन्द्र बनाया हुआ है जहां आज से टीकाकरण कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ हो सकेगा।



