May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2021। उपदेश राणा यूथ ब्रिगेड के बीकानेर जिलाध्यक्ष पद पर श्रीडूंगरगढ़ के श्रवण सारस्वत को नियुक्ति दी गई है। ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा व राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सारस्वत को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संगठन का विस्तार करने व संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही। यादव ने सारस्वत को यूथ ब्रिगेड के उद्देश्य धर्म, मानवता, राष्ट्र व कन्याओं के सम्मान का हरसंभव प्रयास व मदद करने के कार्य को जन जन तक पहुंचाने की बात कही। श्रवण सारस्वत ने यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन के लिए पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बीकानेर जिले की तहसील स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।