






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2021। जहां रामराम रहीम करें और वालेकुम सलाम रामचंद्र करें श्रीडूंगरगढ़ शहर के ऐसे वार्ड 6 में आज कस्बे की गंगा जमुना संस्कृति साकार होते हुए नजर आई। यहां आज प्रत्याशी प्रीति शर्मा के कार्यालय का उद्घाटन हाजी असगर चौपदार व हाजी सुलेमान पंजाबगिर सहित भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने फीता काट कर किया और पूजन के लिए मंत्रोच्चार पंडितजी ने गाए। प्रीति ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया तो बहू का मान बढ़ाने का संकल्प वार्डवासियों ने किया। बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए व चुनावी सभा में भाजपा नेता जुगल किशोर तावणियां ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान मुनवर खिंची, हाजी लालजी दईयां, अनवर चागल, हसन भाटी, जमाल खिंची, चाँद खाँ, हाजी युसुफ, सत्तार भाटी, मोहम्मद सेन, अनारद्दीन, महबूब खींची, इरशाद भाटी, जाकिर हुसैन काजी, अब्बास दईयां, सुल्तान सूत्रा, इदरिस तेली, गुलाब नबी, डॉ. सीताराम, प्रयाग सारस्वा, धर्मचंद माली, मांगीलाल स्वामी, मोहन मालू, भंवरलाल पटेल, मांगीलाल ज्याणी, चौथमल सेवग, बाबूलाल सारस्वत, नरेश गांधी, बेगराज डागा, चंपालाल डागा, ओमप्रकाश डागा, निर्मल सोमाणी, संजु कुंडलिया, पूनमचंद मनोज नाई, नत्थुसिंह राजपुरोहित, शंकरलाल मोदी, शुभकरण लूणिया, पवन भंसाली, रामचंद्र नाई, मनीष नौलखा, सुरेंद्र नौलखा, मालचंद बाफना, सीताराम प्रजापत, रामकुमार सारस्वा, गोपाल प्रजापत, मोतीलाल गुलगुलिया, जगदीश माली, सत्यनारायण पेंटर, अशोक सिंधी, हरीश डागा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व वार्ड वासियों ने भाग लिया।
इन नेताओं ने करवाया भाजपा विजय का संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 6 के भाजपा प्रत्याशी प्रीति शर्मा के चुनाव कार्यालय के उदघाटन समारोह में भाजपा के चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक अशोक नागपाल, देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पारीक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामगोपाल सुथार, कुंभाराम सिद्ध, बजरंगलाल सारस्वा, अग्रसिंह पड़िहार, शिवरतन ओझा, शिवकुमार स्वामी, हेमनाथ जाखड़, श्रवणकुमार सिंधी, राजेश शर्मा, विभिन्न वार्डों के भाजपा प्रत्याशी विनोद गिरी गुंसाई, शिव तावणियां, रजत आसोपा, विक्रमसिंह शेखावत सहित बडी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित रहे।





