August 30, 2026
WhatsApp Image 2026-08-05 at 09.29.52

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर के निर्माण को तुरन्त शुरू करवाने की मांग पर आज क्षेत्रवासी एकजुट होंगे और क्षेत्र के युवा नेता हरिराम बाना के आह्वान पर सामूहिक रूप से आवाज बुलंद करेंगे। आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और बड़ा पांडाल नेशनल हाइवे के किनारे सर्विस रोड पर लगाया गया है। हरिराम बाना ने बताया कि प्रशासन द्वारा आयोजन के ऐन-वक्त पर अनुमति निरस्त करने के आदेश निकाल कर भ्रांति फैलाने का काम किया है व इस अलोकतांत्रिक तानाशाही पूर्ण रवैये के कारण आमजन में गुस्सा और अधिक बढ़ गया है। क्षेत्र के हर गांव से युवा बड़ी संख्या में ट्रॉमा सेंटर शुरू, श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर हाइवे को 4 लेन करने की मांग बुलंद करने रवाना हो रहे हैं। बाना ने कहा कि आज श्रीडूंगरगढ़ इतिहास रचेगा व साबित करेगा कि क्षेत्रवासियों के जीवन की कीमत किसी भी राजनैतिक मतभेदों से ऊपर है और अमूल्य है। बाना के आह्वान पर आयोजन में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न दलों के नेता इस सामूहिक प्रदर्शन में शामिल होकर ट्रोमा की आवाज को बुलंद करेंगे। पल पल की हर खास खबर से जुड़े रहने के लिए आप जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।