May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2021। कस्बे के एकमात्र आईटीआई रमन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आज देशभक्ति के नारों के बीच नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती मनाते हुए विद्यार्थियों ने राष्ट्र प्रथम का संकल्प लिया। निदेशक कुम्भाराम घिंटाला ने नेताजी के जन्म से लेकर पारिवारिक पृष्ठभूमि बताते हुए देश की आजादी के लिए किए गए उनके संघर्ष की जानकारी विस्तार से विद्यार्थियों को दी। विद्यार्थियों सहित पराक्रम दिवस मनाते हुए घिंटाला ने नेताजी को पुष्पाजंलि अर्पित की। स्टॉफ रमेश पुरोहित, संदीप गोदारा, किशन प्रजापत, किशन पुरी, राकेश पड़िहार, नंदलाल ने पुष्पाजंलि दी व नारे लगाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रमन आईटीआई में नेताजी को पुष्पांजलि अर्पित की गई।