May 21, 2026
sarkaar

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनाव में पहली बार जनता व प्रत्याशी जनता की अदालत में सीधे संवाद के द्वारा आमने सामने हो रहें है श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के मंच पर। आज शनिमंदिर के पास, बोथरा गेस्ट हाऊस के आगे शाम 7 बजे वार्ड 26, 29, 36 के नागरिक एकत्र होंगे और अपने वार्ड के प्रत्याशियों के सामने अपनी समस्याऐं उठाऐंगे। भाजपा कांग्रेस रालोपा निर्दलीय प्रत्याशी इन वार्डों से चुनाव मैदान में है जो आगामी पांच वर्षों का अपने वार्ड के लिए विजन जनता के सामने रखेंगे। श्रीडूंगरगढ़ के सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों को प्राप्त करने के लिए आप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जुड़ें।