May 20, 2026
photo

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में चुनाव प्रचार युद्धस्तर पर है और हर घर चुनावी चर्चा में शामिल हो गया है। इस बार कांग्रेस, भाजपा, रालोपा, माकपा, विकास मंच, निर्दलीय के रूप में सर्वाधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में है और प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में टीमों ने ईवीएम को सेट कर लिया है और सभी वार्डों के चुनाव चिन्हों के साथ मशीनें तैयार हो गयी है। पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद तैनाती दस्तों की कर दी है। हथियार बंद जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है और कर्मचारियों की फौज भी चुनावी कार्यों में जुटी है। शहर के सभी 40 वार्डों में चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शहर के प्रत्येक गली मोहल्ले में ऑटो घूम रहे हैं और ओर अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। आज शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। मतदान 28 जनवरी को है और अब चुनाव प्रचार में उतरे प्रत्याशी, समर्थक और नेता डोर टू डोर संपर्क कर रहे हैं और अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में तैयारियां पूर्ण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हथियार बंद जवानों को तैनात कर दिया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कर्मचारियों ने सभी 40 वार्डों की ईवीएम मशीनें सेट कर दी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कर्मचारियों की फ़ौज चुनाव कार्यों में जुटी है।