August 30, 2026
11

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2026। चोरों की मंदिरों पर नजर है और लगातार मंदिरों को अपना निशाना बनाते हुए वारदातें कर रहें है। गांव धनेरू में बीदासर रोड पर धर्मकांटा के पास स्थित गणेश मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। पुजारी श्रवणदास पुत्र जैतदास स्वामी ने आज परिवाद देते हुए पुलिस को बताया कि अपने घर के सामने ही स्थित गणेश मंदिर वह सुबह शाम सेवा पूजा करता है। 5 अगस्त के दिन सुबह 6 बजे उसने आरती पूजन किया और अपने घर आ गया। मंदिर खुला ही था और वह 10 लौट कर मंदिर में गया तो गणेश मूर्ति के ऊपर लगे दो चांदी के छतर वहां नहीं मिले। कोई अज्ञात चोर छतर चोरी कर ले गया। पुजरी ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर चोर की तलाश के प्रयास किए परंतु उन्हें पता नहीं चल सका। परिवादी ने मामला दर्ज कर पुलिस से चोर को पकड़ने की मांग की।