May 21, 2026
IMG-20210125-WA0030

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2021। श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तनसिंह जी की 97वीं जयंती का कार्यक्रम सोमवार को करणी माता मंदिर नोसरिया – मिंगसरिया में मनाया गया व सभी ने समाज सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सामुहिक यज्ञ से प्रारंभ कर युवाओं द्वारा प्रार्थना व सहगायन किया गया। संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक जोरावर सिंह भादला ने तनसिंह को पुष्पांजलि देते हुए ध्वजारोहण किया। भादला ने हीरक जयंती समारोह आगामी 22 दिसंबर 2021 को जयपुर पधारने का निमंत्रण दिया सभी को दिया। स्वयंसेवक भरत सिंह सेरूणा ने तनसिंह के जीवन का परिचय देते हुए क्षत्रिय युवक संघ के दर्शन के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्रसिंह तोगावास ने किया व अनेक गांवों से स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव नोसरिया- मिंगसरिया तनसिंह जयंती मनाते हुए समाज सेवा का संकल्प लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।श्रीक्षत्रिय युवक संघ ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए ध्वजारोहण किया।