






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में नगरपालिका चुनाव जबरदस्त रोचक हो रहें है तथा पुलिस प्रशासन ने भी अपनी दमदार तैयारियां शांतिपूर्ण चुनाव करवाने की पूरी कर ली है। एडिशनल एसपी ग्रामीण सुनील कुमार श्रीडूंगरगढ़ की व्यवस्था प्रभारी के रूप में तैनात रहेंगे। आज पुलिस प्रशासन द्वारा कस्बे के मुख्य मार्गों से फ्लेग मार्च निकाला जाएगा। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि 8 मोबाइल पार्टियां बनाई गई है जो लगातार सभी वार्डों के बूथों पर गश्त करेगी। शहर में 7 संवेदनशील वार्ड के 16 बूथों पर एक-एक अधिकारी व पांच कांस्टेबल की टीम तैनात रहेगी। वार्ड 2 के बूथ संख्या 3,4,5 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में, वार्ड 6 में बूथ संख्या 11 व 12 राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में, वार्ड 11 में बूथ नम्बर 20 रमन पॉलिटेक्निक कॉलेज पुराना भवन में, वार्ड 13 के बूथ नम्बर 24 व 25 डागा बालिका विद्यालय में, वार्ड 24 के बूथ 43 44, 45 श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज भवन, वार्ड 25 में बूथ संख्या 46,47 अब्दुला गेस्ट भवन में, वार्ड 28 के बूथ52, 53, 54 नानु देवी चांडक आदर्श विद्या मंदिर में प्रति बूथ अतिरिक्त जाप्ता रहेगा। शहर के सभी बूथों पर कोरोना गाइडलाइन की पालना के लिए भी एक एक टीम तैनात की गई है जो सोशल डिस्टेंसिग की व्यवस्था भी बूथों पर करवाएगी।



