August 29, 2026
WhatsApp Image 2026-08-28 at 13.19.31

श्रावण पूर्णिमा को पक्षी व पशु सेवा में चबूतरे का समर्पण, लगाए पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2026। श्रावण पूर्णिमा को पक्षी व पशु सेवा में चबूतरे का समर्पण वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक रूप से सेवाभावी लोगों द्वारा किया गया। क्षेत्र में सेवाभावी लोग विभिन्न प्रकार से जीव जंतुओं की सेवा में अपने धन का सदुपयोग करते हुए अनेक सेवा कार्य कर रहें है। रेलवे फाटक के पास स्थित शांति नगर कॉलोनी में शुक्रवार सुबह सामूहिक सहयोग से बनाए गए एक चबूतरे का उद्घाटन किया गया। चबूतरे में ऊपर पंछियों के लिए दाने बरसाए गए और नीचे खेली में बेसहारा पशुओं के लिए पेयजल भरा गया। विधि विधान से पूजा पाठ करवाते हुए इसका सेवा में समर्पण मुख्य अतिथि जतनसिंह राजपुरोहित व शूरवीर मोदी ने किया। इस दौरान जगदीश प्रसाद, लालचंद, राकेश पांडया, राजू भुट्टा, गंगाबिशन बलिहारा, राधाकिशन सुनार, गंगाराम, सुमन देवी, मोहन मेघवाल, जगदीश सिंह, मदन मेघवाल सहित अनेक मोहल्लेवासी मौजूद रहें। सभी ने यहां छायादार पेड़ों के पौधे लगाए व इनके पालन का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण में सहयोगी बनने की प्रेरणा दी।


भैरव मंदिर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर भैंरुनाथ मंदिर आड़सर बास में पवन कुमार मौसूण द्वारा  61 पौधे उपलब्ध करवाए गए। तेजपाल माली की प्रेरणा से इस पौधारोपण में अनेक स्वसंसेवकों ने सेवा सहयोग दिया व मंदिर परिसर में श्रावण पूर्णिमा की सुबह इन पौधो का रोपण किया गया। भैरूं धोरा सेवा समिति सदस्यों ने दानदाता का आभार प्रकट किया। इन पौधों की 6 माह तक देखरेख करने के लिए माली की नियुक्ति की गई। इस दौरान मौजूद समिति सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रति व्यक्ति के जागरूक होने की जरूरत पर चर्चा की।