


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनाव 2026 चुनाव में रोचकता बढ़ती ही जा रही है। भाजपा व कांग्रेस सहित माकपा व आरएलपी, विकास मंच ने अपने सिंबल जमा करवा दिए है। भाजपा के विधायक ताराचंद सारस्वत ने 2.30 पर सिंबल जमा करवाए, विधायक ने सभी 40 वार्डों के सिंबल जमा करवाए। इस दौरान प्रभारी धर्मवीर पुजारी भी मौजूद रहें। कांग्रेस के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने 2.40 मिनिट पर सिंबल जमा करवाए। इस दौरान राधेश्याम सारस्वत, संजय करनानी, मनोज सोमानी, कन्हैयालाल सोमानी, केसराराम गोदारा मौजूद रहें। माकपा के पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने सिंबल जमा करवाए व रालोपा के डॉ विवेक माचरा ने सिंबल जमा करवाए।








