


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 4 सितंबर 2026। भारती निकेतन स्कूल में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। नन्हे विद्यार्थी राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा में सजे नजर आए तो विद्यालय परिसर में कृष्णमय छटा बिखर गई। राधा-कृष्ण की सुंदर जोड़ियों और बच्चों के मनमोहक नृत्य ने माहौल को खास बना दिया।
उत्सव में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। मटकी फूटते ही परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा। रंगारंग प्रस्तुतियों और बच्चों की उमंग ने जन्माष्टमी समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने कृष्ण की बाल लीलाओं को भी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। राधा-कृष्ण की मनमोहक जोड़ियों और नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। मटकी फोड़ के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बना और पूरा विद्यालय परिसर तालियों व जयकारों से गूंज उठा।













