September 5, 2026
01

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितंबर 2026। क्षेत्र के गांव पुंदलसर के किसान खड़ी फसल में पानी की जरूरत को देखते हुए बिजली नहीं मिलने से आक्रोशित है। किसानों ने शनिवार सुबह पुंदलसर 33 केवी जीएसएस पहुंचकर नाराजगी जताई। किसानों ने कहा कि बिजली नहीं मिलने पर खेत में क्या करें हम यहीं बैठकर अपनी मांग रखेंगे। युवा किसानों ने जीएसएस बंद कर वहीं धरना दे दिया व नारेबाजी की। यहां किसान डूंगरसिंह, संदीपसिंह, सुमेरसिंह, गज्जूसिंह, बलवीरसिंह, उगमसिंह सहित अनेक किसान मौजूद रहें। किसानों ने बताया कि गत दिनों से बरसात नहीं हुई और किसान बिजली नहीं मिलने से मूंगफली की फसल में हो रहें नुकसान को देखकर बुरी तरह से परेशान है। बिजली में 10-10 मिनिट में आ रही ट्रिपिंग से किसान हैरान हो गए है। यहां किसानों ने बिना ट्रिपिंग पूरी बिजली देने की मांग की है। किसानों ने टैंट लगाकर गद्दे लगा लिए व पानी आदि की व्यवस्थाएं भी धरना स्थल पर कर ली है।