September 5, 2026
2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के चुनावों के इतिहास में इस बार का चुनाव सबसे ज्यादा रोचक होने जा रहा है। यहां अब तक अधिकतम वार्डो में भाजपा-कांग्रेस की सीधी आमने सामने की टक्कर ही रहती थी व इस कारण दोनों ही पार्टियां अपनी अपनी गणित भी समझ लेती थी। चुनावो से पहले ही प्रत्याशी देख कर हर कोई एक्जिट-पोल का अंदाज लगा लेता था जो कि परिणाम में अधिकांशत सही भी होता था। लेकिन इस बार श्रीडूंगरगढ़ शहर में किसी भी वार्ड में आमने सामने की टक्कर नहीं बची है। इस बार यहां कम से कम 3 प्रत्याशी वार्ड चुनाव के मैदान में है ही वहीं कई वार्डों में तो मामला चतुष्कोणीय, पंचकोणीय, षट्कोणीय तक उलझ चुका है। 40 वार्डो के लिए मैदान में रिकार्ड 168 प्रत्याशी इस चुनावी रण में उतरे हुए है। इस कारण इस बार पार्टियों का गणित भी उलझा हुआ है व कोई भी पार्टी अपना सटीक आंकलन नहीं कर पा रही है। इस बार के निर्दलीय, सीपीएम, आरएलपी के प्रत्याशी दोनों ही मुख्य पार्टियों को चौंका रहें है और इनसे होने वाला नफा नुकसान का आंकलन सटीकता से कोई नहीं कर पा रहा है। इस उलझन में सट्टा बाजार भी इस बार गोल हो रहा है व क्षेत्र में चुनावी सट्टा हर बार के बजाय इस बार कम चर्चा में रह रहा है। पढ़े इसी फैक्ट पर विशेष रिपोर्ट।
सीधी भिड़ंत कहीं नही, जाने किस वार्ड में कितनो के बीच मुकाबला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस बार चुनाव में कहीं सीधी भिड़ंत देखने को नहीं मिल रही, पालिका के 40 में से कुल 10 वार्डो में मामला त्रिकोणीय है। वार्ड 5, वार्ड 6, वार्ड 11, वार्ड 15, वार्ड 18, वार्ड 29, वार्ड 30, वार्ड 35, वार्ड 38 और वार्ड 39 में तीन तीन प्रत्याशियों के बीच संघर्ष है। वहीं 40 में से 15 वार्डो में मामला चतुष्कोणीय है। वार्ड नम्बर 1, वार्ड 2, वार्ड 3, वार्ड 4, वार्ड 8, वार्ड 9, वार्ड 9, वार्ड 13, वार्ड 17, वार्ड 19, वार्ड 20, वार्ड 24, वार्ड 25, वार्ड 31, वार्ड 34 और वार्ड 36 में चार चार घोड़े मैदान में है। इनके अलावा 40 से 10 वार्डों में पंचकोणीय मुकाबला दिखाई पद रहा है। वार्ड नम्बर 10, वार्ड 12, वार्ड 14, वार्ड 16, वार्ड 22, वार्ड 23, वार्ड 26, वार्ड 32, वार्ड 33 एवं वार्ड 40 में पांच-पांच दावेदार वार्डवासियों को मनाने में जुटे है। इनके अलावा पालिका के 5 वार्डों में षटकोणीय मुकाबला भी देखने को मिल रहा है। इनमे वार्ड नम्बर 7, वार्ड 21, वार्ड 27, वार्ड 28 एवं वार्ड 37 शामिल हैं। इन पांच वार्डो में तो मामला बेहद दिलचस्प हो गया है व यहां बड़े ही कम अंतर से ओर कम वोट लेने पर भी जीत मिलने की संभावना रहेगी।
जानें किस वार्ड में कौन-कौन किस सिम्बल पर मांग रहे वोट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका चुनावो के फैक्ट में देखें तो सभी वार्डो में प्रत्याशी अपने अपने सिम्बल पर वोट मांग रहे है। जानें सभी वार्डो का पूरा विवरण।
वार्ड 1 में माकपा से प्रत्याशी कोमल हथौड़ा, हंसिया और सितारा के निशान पर है, भाजपा से प्रत्याशी रुखमा कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी संतोष देवी हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी तज्जू हारमोनियम के निशान पर है।
वार्ड 2 में माकपा से प्रत्याशी सरवर अली हथौड़ा, हंसिया और सितारा के निशान पर है, भाजपा से प्रत्याशी नंदराम कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी सीताराम हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण हारमोनियम के निशान पर है।
वार्ड 3 में माकपा से प्रत्याशी उसमान हथौड़ा, हंसिया और सितारा के निशान पर है, भाजपा से प्रत्याशी आईदान पारीक कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी सुरेश हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी हरिप्रसाद अलमारी के निशान पर है।
वार्ड 4 में माकपा से प्रत्याशी जबार अली हथौड़ा, हंसिया और सितारा के निशान पर है, भाजपा से प्रत्याशी राधेश्याम कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी शेरदास स्वामी हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी राजू हारमोनियम के निशान पर है।
वार्ड 5 में भाजपा से प्रत्याशी पवन कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी जगदीश प्रसाद सोमानी हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी रामचन्द्र जाट हारमोनियम के निशान पर है।
वार्ड 6 में भाजपा से प्रत्याशी वीणा देवी कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी अंजू पारख हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी रूपा हारमोनियम के निशान पर है।
वार्ड 7 में माकपा से प्रत्याशी मुहम्मद हुसैन हथौड़ा, हंसिया और सितारा के निशान पर है, भाजपा से प्रत्याशी आमिर खान माटी कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी अकबर अली तेली हाथ के निशान पर है, रालोपा से प्रत्याशी मोहम्मद अयूब बोतल के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी तौफिक सिलाई की मशीन तथा शूरवीर हारमोनियम के निशान पर हैं।
वार्ड 8 में माकपा से प्रत्याशी मंगतुराम हरिजन हथौड़ा, हंसिया और सितारा के निशान पर है, भाजपा से प्रत्याशी पवन कुमार तेजी कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी नन्द किशोर हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी ओमप्रकाश हारमोनियम के निशान पर है।
वार्ड 9 में भाजपा से प्रत्याशी तारा कंवर कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी सुमन देवी हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी द्रोपती दुसाद हारमोनियम तथा श्वेता चौहान सिलाई की मशीन के निशान पर हैं।
वार्ड 10 में भाजपा से प्रत्याशी गीता देवी कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी कौशल्या प्रजापत हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी झंकार देवी प्रजापत अलमारी, तुलछा देवी सिलाई की मशीन तथा रामेश्वरी देवी हारमोनियम के निशान पर हैं।
वार्ड 11 में भाजपा से प्रत्याशी सरोज कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी ममता देवी हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी तारामणी गैस के चूल्हे के निशान पर है।
वार्ड 12 में माकपा से प्रत्याशी विवेक लावा हथौड़ा, हंसिया और सितारा के निशान पर है, भाजपा से प्रत्याशी रोशन अली छिम्पा कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी मोहम्मद आबिद हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी मुकेश अलमारी तथा हैदर सिलावट हारमोनियम के निशान पर हैं।
वार्ड 13 में माकपा से प्रत्याशी आरती हथौड़ा, हंसिया और सितारा के निशान पर है, भाजपा से प्रत्याशी सुमन कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी भूरी देवी हाथ के निशान पर है एवं रालोपा से प्रत्याशी मंजू देवी बोतल के निशान पर है।
वार्ड 14 में माकपा से प्रत्याशी जीनत काजी हथौड़ा, हंसिया और सितारा के निशान पर है, भाजपा से प्रत्याशी किरण देवी कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी चम्पादेवी हाथ के निशान पर है, रालोपा से प्रत्याशी गजाला बोतल के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी भावना हारमोनियम के निशान पर है।
वार्ड 15 में भाजपा से प्रत्याशी विनोद गिरी कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी राधेश्याम हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी रामचन्द्र हारमोनियम के निशान पर है।
वार्ड 16 में माकपा से प्रत्याशी जावेद हथौड़ा, हंसिया और सितारा के निशान पर है, भाजपा से प्रत्याशी शकील चूनगर कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी शाकिर हाथ के निशान पर है, रालोपा से प्रत्याशी सलीम बोतल के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी आदिल तंवर हारमोनियम के निशान पर है।
वार्ड 17 में माकपा से प्रत्याशी आरीफ हथौड़ा, हंसिया और सितारा के निशान पर है, भाजपा से प्रत्याशी भरत कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी श्रीकिशन हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी जतन सिंह हारमोनियम के निशान पर है।
वार्ड 18 में भाजपा से प्रत्याशी ज्योत्सना कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी माली हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी ज्यानी देवी हारमोनियम के निशान पर है।
वार्ड 19 में माकपा से प्रत्याशी जगदीश हथौड़ा, हंसिया और सितारा के निशान पर है, भाजपा से प्रत्याशी कालूराम कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी ओम प्रकाश हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी प्रेमप्रकाश तुनगरिया हारमोनियम के निशान पर है।
वार्ड 20 में माकपा से प्रत्याशी अशोक कुमार हथौड़ा, हंसिया और सितारा के निशान पर है, भाजपा से प्रत्याशी जितेन्द्र कुमार कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी रमेश चन्द हाथ के निशान पर है एवं रालोपा से प्रत्याशी ओमप्रकाश बोतल के निशान पर है।
वार्ड 21 में माकपा से प्रत्याशी हरी प्रसाद हथौड़ा, हंसिया और सितारा के निशान पर है, भाजपा से प्रत्याशी राजेन्द्र कुमार कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी संजय हाथ के निशान पर है, रालोपा से प्रत्याशी संजय कुमार मुंघड़ा बोतल के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी मनोज कुमार हारमोनियम तथा श्याम सुंदर अलमारी के निशान पर हैं।
वार्ड 22 में माकपा से प्रत्याशी मनीष कुमार हथौड़ा, हंसिया और सितारा के निशान पर है, भाजपा से प्रत्याशी परसराम कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी रमेश कुमार हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी कपिलदेव अलमारी तथा किशन सिंह हारमोनियम के निशान पर हैं।
वार्ड 23 में माकपा से प्रत्याशी मदनलाल हथौड़ा, हंसिया और सितारा के निशान पर है, भाजपा से प्रत्याशी जगदीश प्रसाद गुर्जर कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी ओम प्रकाश हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी कैलाश चन्द हारमोनियम तथा दिलीप गुर्जर बाल्टी के निशान पर हैं।
वार्ड 24 में भाजपा से प्रत्याशी माया कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी हेमलता प्रजापत हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी कौशल्या हारमोनियम तथा भावना बाँसुरी के निशान पर हैं।
वार्ड 25 में माकपा से प्रत्याशी विजय कुमार हथौड़ा, हंसिया और सितारा के निशान पर है, भाजपा से प्रत्याशी मोहनराम कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी श्री किसन हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी देवीलाल हारमोनियम के निशान पर है।
वार्ड 26 में भाजपा से प्रत्याशी संयुक्ता कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी तारा कंवर हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी आईना स्वामी हारमोनियम, कोमल अलमारी तथा मंजु देवी सेब के निशान पर हैं।
वार्ड 27 में माकपा से प्रत्याशी समीर बानो हथौड़ा, हंसिया और सितारा के निशान पर है, भाजपा से प्रत्याशी कमला देवी कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी पूनम हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी कमला देवी शर्मा हारमोनियम, लिछमा गोदारा टेलीफोन तथा विमला बाँसुरी के निशान पर हैं।
वार्ड 28 में माकपा से प्रत्याशी आनन्द हथौड़ा, हंसिया और सितारा के निशान पर है, भाजपा से प्रत्याशी नारायण प्रसाद कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी पूनम देवी हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी लीलाधर सेब, शंकरलाल बाल्टी तथा श्याम सुन्दर हारमोनियम के निशान पर हैं।
वार्ड 29 में भाजपा से प्रत्याशी अंजू देवी कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी कुसुम हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी बबीता स्वामी हारमोनियम के निशान पर है।
वार्ड 30 में भाजपा से प्रत्याशी ललित कुमार कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी शान्ती देवी हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी श्रद्धा हारमोनियम के निशान पर है।
वार्ड 31 में भाजपा से प्रत्याशी रामकुमार कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी राजुराम हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी पूनम चन्द गुब्बारा तथा मोहित हारमोनियम के निशान पर हैं।
वार्ड 32 में भाजपा से प्रत्याशी भरत कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी मनोज कुमार हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी गौरी शंकर नाई हारमोनियम तथा लक्ष्मीनारायण अलमारी के निशान पर हैं।
वार्ड 33 में माकपा से प्रत्याशी कमल किशोर हथौड़ा, हंसिया और सितारा के निशान पर है, भाजपा से प्रत्याशी चंद्र प्रकाश सेठिया कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी बनवारी लाल भार्गव हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी धर्मचन्द गैस के चूल्हे तथा हनुमान हारमोनियम के निशान पर हैं।
वार्ड 34 में भाजपा से प्रत्याशी संजय कुमार शर्मा कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी प्रह्लाद हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी घनश्याम हारमोनियम तथा नरेश कुमार सिलाई की मशीन के निशान पर हैं।
वार्ड 35 में भाजपा से प्रत्याशी लोकेश कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी शुमकरण माली हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी भंवरलाल हारमोनियम के निशान पर है।
वार्ड 36 में भाजपा से प्रत्याशी अशोक कुमार आसोपा कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी मणिशंकर सेठिया हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी कमल हारमोनियम तथा रविशंकर फूलगोभी के निशान पर हैं।
वार्ड 37 में भाजपा से प्रत्याशी अशोक कुमार कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी मुनी राम हाथ के निशान पर है, रालोपा से प्रत्याशी राजकुमार बोतल के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी विकास हारमोनियम तथा संतोष कुमार बोहरा चक्की के निशान पर हैं।
वार्ड 38 में भाजपा से प्रत्याशी मोनिका देवी कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी रचना हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी विनीता हारमोनियम के निशान पर है।
वार्ड 39 में भाजपा से प्रत्याशी अरुण कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी महावीर हाथ के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी रमेश कुमार पुरोहित हारमोनियम के निशान पर है।
वार्ड 40 में माकपा से प्रत्याशी काशीराम हथौड़ा, हंसिया और सितारा के निशान पर है, भाजपा से प्रत्याशी लालचंद पुरोहित कमल के निशान पर है, कांग्रेस से प्रत्याशी सीताराम हाथ के निशान पर है, रालोपा से प्रत्याशी रामलाल सारण बोतल के निशान पर है एवं निर्दलीय से प्रत्याशी जितेन्द्र हारमोनियम के निशान पर है।