






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में चिकित्सा विभाग ने 10 हजार से अधिक बच्चों को पल्स पोलियो की वैक्सीन पिलाने की तैयारियां पूरी कर ली है तथा इस संबंध में शनिवार को स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। डॉ. एस.के. बिहाणी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ शहर में 31 जनवरी को 30 बूथों पर करीब दस हजार बच्चों को पल्स पोलिया की दवा पिलाई जाएगी। डॉ. बिहाणी ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/ आशा सहयोगिनी/ सहायिकाओं को पल्स पोलिया अभियान के प्रशिक्षण हेतु शनिवार को सुबह 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। उन्होंने कहा कि शहर के सभी अभिभावक जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को जरूर दवा पिलाएं और पोलिया जैसे रोग से अपने नौनिहालों को सुरक्षित करें। यह अभियान श्रीडूंगरगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा और बूथों पर पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। बता देवें चुनाव के कारण अभियान को स्थगित किया गया था और अब इसे 31 जनवरी को पूरा किया जाएगा।



