






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सूडसर के बाजार में बीती रात अज्ञात चोर ने दो दुकानों व एक मकान के ताले तोड़ें। सेरूणा थाना क्षेत्र में सूडसर के मुख्य बाजार में चोर ने चौकीदार के वहां से गुजरने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया। चोर ने बाजार में दो दुकानों के ताले तोड़े व बाजार में ही स्थित एक मकान का भी ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। मुख्य बाजार में ही एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर के फोटो, विडियो कैद हो गए है। वहीं चौकीदार वापस लौट कर आया तो उसने दुकान मालिक को सूचना दी। इस संबंध में अभी तक सेरूणा पुलिस को सूचना नहीं दी गई है तथा प्राप्त जानकारी के अनुसार सूडसर व्यापार मंडल ने आज दोपहर सभी व्यापारियों की एक बैठक बुलाई है जिसमें आगामी कार्रवाई को तय किया जाएगा। बता देवें यहां चौकीदार की नियुक्ति व्यापारियों व ग्रामीणों द्वारा ही की गई है। वहीं जिलेभर में चोरों के हौसले बुलंद है और लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। बीती रात बीकानेर में घर के आगे खड़ी बुलेट मोटर साईकिल भी चोरी हो गयी व पीड़ित ने कोटगेट पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। बीकानेर में एक ज्वेलर्स के यहां चोरी व नापासर में भी बाजार में ताले तोड़ने व चोरी की सूचनाएं है।




