May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2021। गांव ठुकरियासर में आगामी 23 फरवरी को ग्रामीणों ने सरस धोरा पर धूमधाम से उत्सव मनाने की तैयारियों के लिए आज बैठक का आयोजन किया। सरस मन्दिर में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। सरस मन्दिर निर्माण समिति व सरस सेना के अनुसार सरसगढ़ स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मन्दिर प्रांगण में 22 फरवरी को रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा व 23 फरवरी को सुबह यहां 27 कुंडीय हवन किया जाएगा। बैठक में ग्रामीणों ने कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया व विभिन्न कार्यों के लिए समितियां बनाई। बैठक में बनाई गई समितियों में गांव के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिए जाने की बात कही गई व सभी उपस्थित ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 23 फरवरी को आयोजित किए जाने वाले समारोह की पूर्व तैयारी के लिए ग्रामीणों ने बैठक की।