






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2021। महापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गाँधी पार्क में किया गया। सभी वक्ताओं ने आज के परिदृश्य में समाज में प्रति व्यक्ति द्वारा गांधी चिंतन करने की जरूरत जताई। सभा को संबोधित करते हुए समिति अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने कहा कि गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के रास्ते चल कर देश को आजादी दिलाई एवं उनके विचार पूरी मानवता के लिए आज भी प्रासंगिक है। श्रंद्धाजलि सभा में तुलसीराम चोरडिय़ा, शिव स्वामी, कोडाराम भादू, राजेश शर्मा, मनोज डागा, किसनाराम गोदारा, भंवरलाल जाखड़, पवन सोनी, ओमप्रकाश भाटी, भंवरलाल बाना, अजय कुमार कांटीवाल, सुशील सेरडिया आदि ने गांधी जी को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की व दो मिनट का मौन रखा गया।
रमन आईटीआई में मनाया गया शहीद दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रमन आईटीआई कॉलेज में शहीद दिवस मनाते हुए स्टॉफ व विद्यार्थियों ने गांधीजी को पुष्पांजलि अर्पित की। निदेशक कुम्भराम घिंटाला ने समाज में गांधीजी के योगदान पर चर्चा की व विद्यार्थियों से गांधी दर्शन को अपने जीवन मे अपनाने का आव्हान किया। स्टॉफ के रमेश, संदीप गोदारा, किशन प्रजापत, किशन पूरी, राकेश पड़िहार, नंदलाल ने विचार व्यक्त किए और विद्यार्थियों सहित 2 मिनट का मौन रखते हुए गांधीजी को पुष्पांजलि अर्पित की।





