May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2021। विधायक गिरधारीलाल महिया ने आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि “केन्द्र सरकार द्वारा आज लोकसभा में पेश किया गया आम बजट किसान व मजदूर विरोधी है तथा यह बजट मंहगाई बढ़ाने वाला होने के साथ ही आम आदमी के लिए निराशाजनक है।” महिया ने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहे आम वर्ग को आम बजट से राहत की उम्मीद थी। किन्तु बजट उन्हें झटका देने वाला रहा है और आम बजट में किसान, मजदूर, छोटे उद्योग धंधे व व्यापारियों को राहत नहीं दी गई है। वहीं, सबसे बड़े आर्थिक संकट जूझे रहे व्यापार जगत तथा कृषि जगत को विशेष पैकेज नहीं देने से आम जन निराश हुआ है। बजट में पूंजीवादी व्यवस्था को मजबूत करने की तरफ ज्यादा ध्यान दिया गया है और सरकार उपक्रमों निजीकरण करने पर बल दिया गया है। अतः आम बजट को लेकर आमजन में मायूसी का माहौल है।