






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2021। पिछले कुछ दिनों से तापमान में गर्मी बढ़ने के बाद बुधवार शाम मौसम ने करवट ली जिससे ठंड बढ़ है व बादलों की ओट में फसलों को जैसे जीवनदान मिल गया है। टाइम्स द्वारा मौसम में बदलाव की खबर पाठकों तक पहुंचा दी गई थी और क्षेत्र के कुछ इलाकों में देर रात हल्की बूंदाबांदी भी हुई। पूरे क्षेत्र में आज हल्का कोहरा छाया हुआ है औ बढ़ी गर्मी से फसलों को राहत मिल सकी है। क्षेत्र के गांव सातलेरा में किसान मालाराम सारस्वत, कमल कुमार, हरिओम मेघवाल आदि ने बरसात होने की प्रार्थनाएं की। किसानों ने बताया कि एक बरसात के बाद खेतों में फसलों को अच्छा फायदा मिल सकेगा।







