May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में श्रीडूंगरगढ़ की राजनीति में जबरदस्त उलटफेर चल रहा है। बहुमत के बाद भी चैयरमैन पद के लिए भाजपा नेता जुगलकिशोर तावणियां की बगावत के बाद हर और यही चर्चा थी कि क्या भाजपा को यह पद मिल पाएगा। ऐसे में गुरूवार को नामांकन के अंतिम समय से कुछ ही देर पहले यह हाईवोल्टेज ड्रामा चरम पर पहुंच गया है। भाजपा के बागी प्रीति शर्मा के पक्ष में कांग्रेस के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी श्यामसुंदर दर्जी ने अपना नामांकन उठा लिया है। अब यह चुनौती सीधे सीधे भाजपा के मानमल शर्मा एवं भाजपा की बागी प्रीति शर्मा के बीच रह गया है।  पालिकाध्यक्ष की जंग में भाजपा के पास 22, कांग्रेस के पास 14 और प्रीति शर्मा को मिला कर 4 अन्य सिपहेसलार शामिल है। ऐसे में पालिकाध्यक्ष पद पर कौन काबीज होगा यह सवाल हर और कौंध रहा है। विदित रहे कि भाजपा द्वारा मिशन डैमेज कंट्रोल के तहत दो दिनों से तावणियां पर पार्टी के बडे नेताओं व समाज के लोगों से भी लगातार समझाईश एवं मनावन का दौर चल रहा लेकिन कामयाब नहीं हुए एवं आखिर कांग्रेस ने अपना नाम वापस ले लिया है। प्रीति शर्मा के सर्मथन में श्यामसुंदर की नाम वापसी के लिए जुगल किशोर तावणियां के साथ केशराराम गोदारा, विमल भाटी भी साथ पहुंचें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा से बागी प्रीति शर्मा के सर्मथन में अपना नामांकन वापस लेते कांग्रेस के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी श्यामसुदंर दर्जी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा से बागी प्रीति शर्मा के सर्मथन में अपना नामांकन वापस लेते कांग्रेस के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी श्यामसुदंर दर्जी।