May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2021। कस्बे का युवक लोकेश पिछले 9 दिनों से लापता है और उसे ढूंढ ढूंढ कर परेशान हो चुके परिजनों ने पुलिस की शरण लेकर उसे ढूंढने की गुहार लगाई है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि 31 वर्षीय युवक लोकेश कुमार जांगिड़ पिछली 28 जनवरी को शाम 5 बजे अपने घर से बाजार जाने के लिए कह कर निकला था। लेकिन 4 फरवरी की शाम तक उसका कोई अता पता नही चला। उसके पिता बिग्गाबास निवासी राजेन्द्र जांगिड़ ने गुमशुदगी दर्ज करवाई है। युवक के पिता का चांदी के आभूषणों का काम है और एसआई लाल बहादुर मीणा को युवक को ढूंढने का जिम्मा सौंपा गया है।