May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2021। नवगठित श्रीडूंगरगढ़ पँचायत समिति बोर्ड की पहली साधारण सभा की बैठक नवनिर्वाचित प्रधान सावित्री देवी की अध्यक्षता में ओर विधायक गिरधारी महिया के आतिथ्य में पँचायत समिति सभागार में शुरू हो गई है। इस बार 21 पँचायत समिति सदस्यों में 18 महिला सदस्यों के कारण यही माना जा रहा था कि बैठक में इन जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि के रूप में उनके पति, पुत्र, ससुर आदि ही सक्रिय रहेंगे। लेकिन बैठक में से सभी प्रतिनिधियों को बाहर ही रखा गया है। केवल एक-दो प्रतिनिधि अपने लिखित प्रस्ताव देने के लिए अंदर गए है। हालांकि अंदर गए प्रतिनिधि वही बैठ गए है और अपने अपने गांवो की समस्याओं के बारे में बता रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में मौजूद महिला जनप्रतिनिधियों ने शुरू की पानी, बिजली की समस्याओं पर चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में मंच पर रहे विधायक, प्रधान ओर उपप्रधान।