May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2021। केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून खेत, किसान और मंडी व्यापारी को उधोगपतियों के गिरवी रखने वाले है। इसलिए किसान आंदोलन एकदम सही है और देश का हर वर्ग इस आंदोलन में साथ है। यह बात मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक ने प्रेस नोट जारी कर कही है। पारीक ने बताया कि किसान आंदोलन के तहत शनिवार को होने वाले चक्काजाम में श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी के व्यापारी भी शामिल है सभी ने सर्वसम्मति से शनिवार को मंडी बन्द का निर्णय लिया है। मंडी शनिवार को किसान आंदोलन के समर्थन में ओर रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण बन्द रहेगी। मंडी में किसानों को सोमवार को ही अपना माल लेकर आना होगा।