May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2021। 12 बजने के साथ ही श्रीडूंगरगढ़ के सभी पांचो नाकों पर किसानों के जत्थे पहुंच गए और संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले चक्का जाम कर दिया गया। विधायक गिरधारीलाल महिया स्वयं किसानों के साथ कृषि कानूनों को वापस लेने की पूरजाेर मांग मोदी सरकार से कर रहें है। महिया ने कहा कि किसान को बरबाद करने के ये नए कृषि कानून किसान देश में लागू नहीं होने देगा फिर चाहे सरकार कितनी भी तानाशाही कर लेंवे किसानों का विरोध लगातार जारी रहेगा। महिया ने कहा कि लगातार संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले श्रीडूंगरगढ़ के किसान एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज करवा रहें है और शाहजहांपुर बॉर्डर से लेकर श्रीडूंगरगढ़ हाइवे तक क्षेत्र के किसान पूरजोर इस कानून का विरोध कर रहें है। बता देवें विधायक महिया सेरूणा में किसानों के साथ सड़क पर बैठे है और किसानों के समर्थन में यहां चक्का जाम की अगुवाई कर रहें है। यहां मोहनलाल भादू सहित अनेक किसान उनके साथ है। गुसाईंसर बड़ा में यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं व किसानों के साथ चक्का जाम कर दिया है। घूमचक्कर पर पूनमचंद नैण, विवेक माचरा, जिज्ञासु सिद्ध, राजेन्द्र बापेउ की अगुवाई में चक्का जाम किया गया है व सड़क पर बैठ कर ये नेता किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहें है। बहुजन समाज पार्टी के कमल बापेऊ भी अपने समर्थकों के साथ किसान आंदोलन का समर्थन् करने घूमचक्कर पहुंचे है। कितासर नाके पर किसान नेता श्यामसुंदर आर्य व एसएफआई के मुकेश ज्याणी के साथ बड़ी संख्या में किसान पहुंचे है। सातलेरा में विजयपाल भुंवाल सातलेरा के साथ किसान सड़क पर बैठे है और बाना नाके पर पूर्व सरपंच भंवरलाल बाना के साथ किसानों ने चक्का जाम किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारी महिया सेरूणा में किसानों के साथ सड़क पर बैठे व कृषि कानून के विरोध में चक्का जाम किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में किसानों ने गुसाईंसर  बड़ा में चक्का जाम किया व कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर में  श्यामसुदंर आर्य  व  मुकेश सिद्ध  के साथ किसानों ने टायर रख कर हाइवे पर चक्का जाम किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घुमचक्कर पर किसानों ने पूनमचंद नैण व विवेक माचरा, जिज्ञासु सिद्ध, राजेन्द्र बापेउ , दीनदयाल जाखड़ के साथ किसानों ने हाइवे जाम किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में पूर्व सरपंच भंवरलाल बाना के नेतृत्व में चक्का जाम किया किसानों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों के चक्काजाम के समर्थन में मंडी बन्द रहा प्रभावशाली, रोजाना सेंकडो वाहन ओर हजारों लोगों की उपस्थिति वाली मंडी हुई वीरान।