






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष की दौड़ में आखिर भाजपा ने बाजी मार ली है एवं भाजपा की किलेबंदी में सेंधमारी के सभी दावे धरे रह गए है। भाजपा से बागी बनी प्रीति शर्मा के पास 18 वोट का दावा था लेकिन उनकी गाडी आगे बढने के बजाए रिवर्स चल पडी एवं उनको केवल 17 वोट ही मिले है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा के 22 वोटों में सेंध लगाने के बजाए भाजपा ने उनके 18 वोटों मे सेंधमारी कर ली है। परिणाम आने के बाद भाजपा के पार्षद मौके से रवाना हो गए है एवं कल पालिका उपाध्यक्ष चुनावों के लिए तैयारी में जुट गए है। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश एवं उत्साह का माहौल है। आप भी देखें फोटो एवं विडियो।








