May 19, 2026
IMG-20190501-WA0009

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। 1 मई, 2019। क्षेत्र में भाजपा चुनाव के माहौल में रंग गयी है। 3 मई को बीकानेर में आयोजित मोदी की सभा के लिए भाजपा कार्यकर्ता आमजन को न्यौता बांटने में लगी है। सभा को लेकर क्षेत्र के भाजपाईयों में जोरदार उत्साह नजर आ रहा है। शहर महामंत्री व पार्षद विनोद गिरी गुंसाई व भाजपा नेता करणीसिहं राजपुरोहित, तरूण प्रजापत ने वार्ड 12 व बॉम्बे मॉल में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के समर्थन में मतदान करने की मांग के साथ व्यापारियों से मोदी की सभा में चलने का आग्रह किया। मुरली राजपुरोहित, मनोज भार्गव, भरत सारस्वत, सीताराम प्रजापत, राजु प्रजापत, डॉ. कनैहयालाल गिरी, कैलाश राजपुरोहित सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।