May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2021। नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमे कांग्रेस की ओर से सलीम बहेलिया को अपना प्रत्याशी बनाया गया है। सलीम का नामांकन करवाने के लिए निर्दलीय पार्षद सोहनलाल ओझा भी साथ मे पहुंचे है। सलीम का नामाँकन दाखिल करवाया दिया गया है। वही दूसरी ओर भाजपा के पार्षद अपनी बाड़ेबंदी से बस में सवार होकर एकसाथ श्रीडूंगरगढ़ पहुंच चुके है। यहां उनको सरदारशहर रोड स्थित प्रजापति भवन में ठहराया गया है। यहां से वो नगरपालिका पहुंच कर अपने प्रत्याशी का नामांकन करवाएंगे।