May 21, 2026
updated-background-new

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ थाने में आज एक शर्मनाक मुकदमा दर्ज हुवा है जिसमें एक महिला ने युवक ओर उसके परिजनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि पीड़िता गत 16 दिसम्बर की शाम को अपने खेत से गांव लौट रही थी। रास्ते मे गांव सालासर निवासी आरोपी मोहनराम मेघवाल ने उसके आगे गाड़ी लगा कर चाकू की नोंक पर उसका अपहरण कर लिया। गाड़ी में बैठते ही आरोपी ने नशे की रुमाल उसके मुंह पर रख कर उसे बेहोश कर दिया। आरोपी उसे बीकानेर में एक होटल में ले गया और वहां से आरोपी का जीजा नेमीचंद, बहिन सीता, विमला आदि ने उसे जान से मारने की धमकी देकर जोधपुर ले गए और कई कागजों पर उससे हस्ताक्षर करवा लिए। आरोपी उसे गुजरात ले गए और वहां भी दो दिन अलग अलग होटल में रखा। बाद में आरोपी उसे अपने गांव सालासर ले आये और उसे अपने घर मे कैद कर लिया। इस दौरान आरोपी मोहनराम ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। अब मौका मिलने पर महिला आरोपी के घर से भाग निकली और थाने पहुंच कर मुकदमा दर्ज करवाया है।