






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2021। राजकीय अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ में आज समाजसेवियों के साथ उपखंड अधिकारी पहुंची व जनकल्याण केन्द्र श्रीडूंगरगढ़ (कोलकाता) की ओर से आयोजित रोगियों को कंबल वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। तुलसीराम चोरड़िया की प्ररेणा से समाजसेवी जतन पारख के सहयोग से किए गए इस सेवा कार्य में कस्बे के गोपाल राठी, बजरंगलाल सेवग, अशोक कुमार वैद, रामचंद्र राठी, निर्मल पुगलिया, के. एल. जैन, विमल कुमार नाई, गोविन्द प्रसाद माली, हीरालाल पुगलिया, बंशीलाल झाबक, संदीप राठी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी ने इस सेवा कार्य की सराहना की व रोगियों की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया। अस्पताल के डॉ. एस.के. बिहाणी ने सभी का आभार जताया।





