






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ के 62 वर्षीय बुजुर्ग रफीक की गुमशुदगी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में प्रकाशन के चंद पलों में सरदारशहर से एक पाठक ने फोन कर दे दी है और उ की फ़ोटो भी टाइम्स को भेज दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात 11 बजे रफीक सरदारशहर बस स्टैंड पर बैठा था और कुछ बोल नहीं पा रहा था। जागरूक नागरिक सुनील मीना ने उन्हें तत्काल रेलवे स्टेशन पर बने रेन बसेरे में पहुंचा दिया। मीणा ने कहा कि वे सर्दी से परेशान ना हो इसलिए उन्होंने उन्हें रेन बसेरे पहुंचा दिया। परिवार को सूचना दे दी गयी है और आमिर खोखर ने बताया कि उनके भाई मोहम्मद तौफीक उन्हें लेने रवाना हो गए है।



