May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2021। गांधी पार्क में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई एक्ट जागरूकता के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई के शहर अध्यक्ष कन्हैयालाल गोदारा ने जिलाध्यक्ष ललित ओड की अध्यक्षता में एक आम बैठक का आयोजन किया। बैठक में आमजन को सूचना के अधिकार कानून की जानकारी दी व नागरिकों को इससे जोड़ने की बात कही। श्रीडूंगरगढ़ शहर की समस्याओं व मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष का संकल्प भी लिया। बैठक में भंवर सिंह शेखावत, इन्द्रचंद सोनी, राजेश शर्मा, संतोष विनायिकीया, गणेश सेन, ओमप्रकाश ओड, बलवंत नाई, बाबूलाल रेगर, कोजाराम, ईशर मेघवाल, रूपसिंह, श्रवणसिंह, शक्तिसिंह पुन्दलसर, बजरंग प्रजापत आदि उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांधी पार्क में युवाओं ने बैठक कर शहर की समस्याओं के लिए संघर्ष का संकल्प लिया।