






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांधी पार्क में पुलवामा में शहीद हुए जवानों के सम्मान में श्रदांजलि सभा का आयोजन किया गया और कैडंल जला कर आतंकवाद के खिलाफ देश में रोशनी की बात कही गई। सभा में भीमसेना के प्रकाश गांधी ने पुष्पाजंलि देते हुए कहा कि सरकारों को शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदनशीलता बरतनी चाहिए। श्रदांजलि सभा में उपस्थित पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश नायक लखासर, गौरव टाडा, विवेक लावा, दीपक व्यास फौजी , गोपी पूनिया, विकास नायक, मघाराम लखासर, विमल नाई, जावेद बहलिम, वाहिद अली, आयान, रघुवीर शर्मा, सुनील प्रजापत, दीपक, श्याम शर्मा, रामचन्द्र मेघवाल, राकेश प्रजापत आदि उपस्थित रहें।
गांव गुसाईंसर बड़ा में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के युवाओं ने भगवान परशुराम चौक पर पुलवामा हमले में शहीद हुए सपुतों को श्रद्धाजंलि दी। यहां उपस्थित युवाओं ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाएं व भावपूर्ण श्रदांजलि दी। चौक के आसपास का क्षेत्र भारत माता और शहीदों के जयकारों से गूंज उठा और युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान रत्नलाल तावणियां, सांवरमल शर्मा , माधव शास्त्री, किशोर, जितेंद्र, कालूराम, घनश्याम, महावीर मेघवाल, विक्रम, रमेश, मांगीलाल आदि मौजूद रहे।





